फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Families of those who lost their lives in Covid will get 50 thousand

कोविड में जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेंगे 50 हजार

Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Families of those who lost their lives in Covid will get 50 thousand
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वालों के परिवारीजनों को सरकार 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देगी। अहेतुक सहायता आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट में संबंधित पटल पर जमा किया जा सकता है। एडीएम ने जिले के ऐसे परिवार के लोगों से किसी भी कार्य दिवस में पहुंचकर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण से पीड़ित (आमजन) की मौत के बाद उनके वारिस को 50 हजार रुपये तो कोविड ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों को 50 लाख तथा पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत पर 30 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 33 कर्मचारी तो कोविड ड्यूटी के दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से जिले में कोविड से 107 आमजनों की मौत हुई है। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में ऐसे परिवारों से आवेदन करने के लिए एक पटल आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार करने के बावजूद अब तक महज 11 मृतक के आश्रितों ने आवेदन किया है जबकि सभी मृतक के आश्रितों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि मिलनी है। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने जिले के ऐसे आश्रितों से अपील की है कि वह किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट आकर आवेदन करें जिससे उन्हें सरकार की ओर से घोषित अनुग्रह राशि दी जा सके।
लगाने होंगे यह प्रपत्र
एडीएम ने बताया कि मृतक के आश्रितों को आवेदन के साथ एक फोटो, मृतक की आरटीपीसीआर/एंटीजन/सीटी स्कैन रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व चेक की छाया प्रति, आश्रित का नाम, मृतक के आश्रित का संबंध, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी देना अनिवार्य होगा। कहा कि आवेदन मिलते ही सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर अनुग्रह राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी।
इन्हें दी जा चुकी राशि
एडीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमित होने से जिले में कुल 33 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। बताया कि 31 कर्मचारियों के आश्रितों को नियमानुसार 30 लाख रुपये अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया गया है। जगदीशपुर स्थित एक बीएचएएल कर्मचारी तथा एक शिक्षक दोनों दूसरे प्रदेश के हैं। इनके आश्रित अब तक नहीं मिल सके हैं। लगातार इनके पैतृक आवास के पते पर पत्र भेजा जा रहा है।

आश्रितों के आते ही सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें भी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कोविड ड्यूटी के दौरान शाहगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलके साहू, सीएमएसडी स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट अनुपम वर्मा तथा संग्रामपुर सीएचसी में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात अशोक कुमार शर्मा की मौत हुई थी। सभी के आश्रितों का आवेदन लेकर समस्त कार्रवाई पूर्ण कर भुगतान के लिए शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed