{"_id":"5ef3771c8ebc3e42fa48db1e","slug":"fake-spice-factory-busted-amethi-news-lko527538536","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त टीम ने पकड़ी नकली मसाला फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त टीम ने पकड़ी नकली मसाला फैक्ट्री
विज्ञापन
अमेठी। स्वाट व अमेठी पुलिस की संयुक्त टीम ने राजेश मसाला के नाम पर नकली मसाला बनाकर व्यवसाय करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दूसरे जिले में संचालित फैक्ट्री को सील करते हुए पुलिस ने न सिर्फ सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है बल्कि भारी मात्रा में नकली मसाला व रैपर के साथ एक सोल्डिंग, दो पाउचिंग व 25 लाख रुपये कीमत की दो प्रिंटिंग मशीन बरामद किया है। बुधवार को एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया।
अमेठी कस्बे में संचालित राजेश मसाला के नाम पर नकली मसाला बिक्री की सूचना पुलिस को पिछले कई महीनों से मिल रही थी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने नकली मसाला फैक्ट्री को संचालित करने की जिम्मेदारी अमेठी पुलिस व स्वाट टीम को दी थी।
मंगलवार को संयुक्त टीम ने नकली राजेश मसाला के नाम के पाउच व हैगर के साथ चार लोगों को अमेठी कस्बे से धर दबोचा। युवकों से कड़ी पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर सक्रिय स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव व एसएचओ श्याम सुंदर ने देर रात वाराणसी पुलिस के सहयोग से भिटारी में संचालित फैक्ट्री पर छापा मारा।
विज्ञापन
फैक्ट्री के अंदर पहुंचने पर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को यहां बड़ी संख्या में मशीनों के साथ, नकली पिसा मसाला, पैक्ड मसाला व रैपर आदि मिले। इतना ही नहीं पुलिस को रात में भी फैक्ट्री संचालित मिली।
पुलिस को देख कई लोग तो भाग निकले लेकिन संचालक राकेश कुमार गुप्ता निवासी खोजवा वजीर रामलीला मैदान थाना भेलूपुर जिला वाराणसी समेत सात लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रात में ही फैक्ट्री व वहां लगी मशीनों को सील करने के बाद पुलिस सभी आरोपियों व आसानी से लाए जा सकने वाले सामान को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। मुख्यालय पर बुधवार दोपहर बाद एएसपी दयाराम व सीओ अमेठी पीयूषकांत राय की मौजूदगी में एसपी ने नकली मसाला फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा किया।