{"_id":"69541eee07a4efa37b0818d4","slug":"fake-fertilizer-game-in-the-temple-of-education-amethi-news-c-96-1-ame1002-155564-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षा के मंदिर में नकली उर्वरक का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षा के मंदिर में नकली उर्वरक का खेल
Wed, 31 Dec 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी के प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज में नकली उर्वरक और कीटनाशक की पैकिंग का काम करीब एक माह से चल रहा था। यह गतिविधि अधिकतर रात में होती थी, जिससे किसी को भनक न लगे। स्कूल बंद होते ही पैकिंग का काम शुरू हो जाता था। अवकाश के दिनों में पैकिंग का काम धड़ल्ले से किया जाता था। नकली उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के अवैध कारोबार में जिस शख्स का नाम सामने आ रहा है, वह खुद को अपना दल एस का जिला उपाध्यक्ष बताता है।
रबी सीजन में गेहूं की फसल के दौरान खरपतवारनाशक दवाओं की मांग तेजी से बढ़ती है। इसी का फायदा उठाकर यहां तैयार नकली उर्वरक व कीटनाशक दवा जिले के साथ आसपास के जनपदों तक पहुंचाई जाती है। यह भी पता चला है कि हर माह विक्रेताओं से इस गोरखधंधे को चलाने के लिए अलग-अलग पैंतरेबाजी की जाती है, जिससे किसी पर शक न हो। संबंधित कंपनी की ओर से उत्पादों की बिक्री में गिरावट आने पर जांच कराई गई, तब पूरा मामला सामने आया।
खुद को अपना दल का नेता बताता है शिवम
नकली दवा और उर्वरक बनाने के काम का संचालन करने के प्रकरण में जिस शिवम का नाम सामने आ रहा है, वह खुद को अपना दल (एस) का जिला उपाध्यक्ष बताता है। शहर में कई स्थानों पर उसके बधाई संदेश के बैनर लगे हैं। वह कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का करीबी भी बताया जा रहा है। चर्चा है कि फर्जीवाडे़ के एक मामले में पंजाब पुलिस उसे पहले भी हिरासत में ले चुकी है।
विज्ञापन
छह साल के लिए निष्कासित है शिवम
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष भोला प्रसाद वर्मा के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान शिवम को विधानसभा प्रभारी बनाया गया था, लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उसे छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। वर्तमान समय में वह पार्टी संगठन में किसी पद पर नहीं है।
ये सामग्री हुई बरामद
इफको और आईपीएल डीएपी के खाली पैकेट, बीपीएल डीएपी की 200 बोतलें, इफको डीएपी की 3400 बोतलें और 500 खाली डीएपी की बोतलें बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री सील की गई। इसमें वापर कंपनी का रीजेंट अल्ट्रा 414 पैकेट और वायर कंपनी का रीजे-2 के 38 भरे हुए खुले पैकेट शामिल हैं। वायर कंपनी के रीजेंट अल्ट्रा के 443 खाली पैकेट भी मिले। एडवांस एग्रो लाइफ प्रा. लि. के चार भरे पैकेट, क्लोरपायरीफॉस के पैकेट और टेरिन 115 एमएल के आठ पैकेट भी बरामद हुए। सफेद पाउडर 15 कट्टों में करीब 498.39 किलो, नीले रंग का पाउडर सात कट्टों में 256.30 किलो और काले रंग का पाउडर छह कट्टों में 188.10 किलो पाया गया। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के खाली बैग, इफको डीएपी के बैग, चेकिंग मशीन, सिलाई मशीन, सिलाई धागा, तौल मशीन और फटे बोरे बरामद हुए।