फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Faces lit up upon finding the lost mobile.

Amethi News: खोया मोबाइल मिला तो खिल उठे चेहरे

Fri, 04 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Faces lit up upon finding the lost mobile.
गौरीगंज ​स्थित एसपी कार्यालय के बाहर मोबाइल मिलने के बाद मौजूद लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
अमेठी सिटी। लंबे समय से मोबाइल गुम होने से परेशान 217 लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन खुशियां लेकर आया। पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम ने अभियान चलाकर 217 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी सरवणन टी ने मोबाइल स्वामियों को बुलाकर फोन उनके सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल दोबारा हाथ में आते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


मोबाइल गायब होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। सर्विलांस सेल प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद अमेठी के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों और अन्य स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए। बरामद फोन की पहचान कराने के साथ स्वामियों का सत्यापन कराया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को पुलिस कार्यालय बुलाया गया और उनके मोबाइल सौंपे गए।
विज्ञापन


एसपी ने लोगों से मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ आईएमईआई नंबर और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed