फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Face wash worth Rs 14.25 lakh missing from truck, case filed

Amethi News: ट्रक से 14.25 लाख का फेसवॉश गायब, मुकदमा

Sat, 13 Jul 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Face wash worth Rs 14.25 lakh missing from truck, case filed
जगदीशपुर(अमेठी)। कोलकाता से अंबाला जा रहे ट्रक से एक नामचीन कंपनी का लगभग 14.25 लाख रुपये का फेसवॉस क्रीम गायब हो गया। घटना भाले सुल्तान शही स्मारक क्षेत्र में हाईवे स्थित एक ढाबे के पास की बताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर ट्रक मालिक ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ट्रक पर सवा करोड़ का सामान था।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा तहसील स्थित सिसाना गांव निवासी कंटेनर ट्रक मालिक विनोद कुमार ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ एक नामचीन कंपनी के 300 कार्टून फेसवाॅस गायब करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वाहन में 6 जुलाई को कोलकाता से एक नामचीन कंपनी के 2,815 कार्टून फेसवाॅस पैकेट लोड हुए थे।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुसाईगंज थाने के समापुर निवासी ट्रक चालक ब्रजेश अंबाला जा रहा था। आठ जुलाई को चालक ने मालिक को फोन करके बताया कि गाडी से 300 पैकेट फेसवॉस गायब है। मालिक ने बताया कि गायब 300 पैकेट में प्रति पैकेट 50 पीस फेसवाॅस था। जिसकी कीमत 4750 रुपये है। ट्रक मालिक ने चालक से माल गायब होने की जानकारी ली तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया। यह ट्रक भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लहरी ढाबा के पास की घटना बताई है। गाड़ी में लगे जीपीएस से खोजबीन की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामला संदिग्ध होने पर विनोद कुमार ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पहुंच केस दर्ज करवाया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि कोलकाता से यहां तक कई स्टापेज है। चालक की भूमिका संदिग्ध है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed