फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eyes of third eye will remain with khaki in the markets

Amethi News: बाजारों में खाकी के साथ रहेगी तीसरी आंख की नजर

Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Eyes of third eye will remain with khaki in the markets
गौरीगंज(अमेठी)। कस्बों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपराधिक गतिविधि कर बच पाना अब अपराधियों के लिए संभव नहीं होगा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत पुलिस विभाग व्यापारियों को जागरूक कर प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर एक कैमरा मार्ग की तरफ करने की अपील की है। पुलिस की पहल का आलम है कि व्यापारी भी कैमरे स्थापित कर पुलिस का सहयोग करने में जुटे है।
विज्ञापन

ऑपरेशन दृष्टि से जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे अपराधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पुलिस मित्र भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में अब शहर व कस्बों में लूट, चोरी, टप्पेबाजी, छेडख़ानी सहित आपराधिक गतिविधियों पर खाकी के साथ सीसीटीवी कैमरे की नजर रखेगी। सीसीटीवीकैमरे स्थापित होने से घटित घटनाओं की फुटेज पुलिस को मिल सकेगी। जिससे पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगा सकेगी।
विज्ञापन

शासन व जिला प्रशासन की पहल से ऑपरेशन दृष्टि के तहत शहर व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कैमरे लगवाने के लिए प्रधानों, समाजसेवियों, व्यापारियों, दुकानदारों से सहयोग की अपील की जा रही है। अपील का आलम यह है कि व्यापारी व समाजसेवी भी अपराधियों पर कार्रवाई के लिए सक्रिय रूप से मदद करने के लिए दुकान व मकान के साथ प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख स्थानों पर पहले कैमरे लगवाने की कोशिश
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन दृष्टि के तहत मुख्य चौराहों, कोचिंग सेंटरों, स्कूल, कालेजों, बस स्टैंडों बाजार सहित अन्य स्थानो पर कैमरे लगवाने की कोशिश चल रही है। दुकान व प्रतिष्ठान पर कैमरे लगने से अपराधिक घटनाएं कैद हो सकेंगी। वहीं पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। जिससे अपराधियों को सजा मिल सकेगी।



सम्मानित किए जाएंगे सहयोग करने वाले
ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत जिले में प्रधान, व्यापारी, समाजसेवी को प्रेरित कर सीसीटीवी कैमरे की स्थापना की जा रही है। कैमरा स्थापना में सर्वाधिक सहयोग करने वाले को पुलिस विभाग सम्मानित करेगा। दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने से किसी बड़ी वारदात में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा सकें।
डॉ. इलामारन जी. एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed