Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Exercise to bring greenery from 45.06 lakh plants

Amethi News: 45.06 लाख पौधों से हरियाली लाने की कवायद

Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Exercise to bring greenery from 45.06 lakh plants
नर्सरी में तैयार किए गए पौधे
गौरीगंज (अमेठी)। पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन को लेकर आगामी वर्षा काल में जिले में अलग-अलग स्थानों पर 45.06 लाख पौधे रोपित होंगे। प्रदेश सरकार से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद वन विभाग के साथ अन्य विभाग भूमि चयन कर गड्ढा खोदाई के साथ तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। पांच जुलाई से शुरू होने वाले अभियान में वन विभाग 21.44 तो 24 अन्य विभाग मिलकर 23.62 लाख पौधे रोपित करेंगे। पौधरोपण को ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए वन विभाग प्रतिवर्ष पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित करने में जुटा है। क्षेत्र में अधिक से अधिक भू-भाग पर पौध रोपित कर हरा-भरा बनाने के लिए 2022 में 51,03,256 लाख 52,04,789 पौधे रोपित किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि रोपित पौधों में 85-90 फीसदी से अधिक तैयार हैं। एक करोड़ 78 लाख 43 हजार 224 पौधे रोपित करने के बाद आगामी वर्षा काल में जिले में 45 लाख छह हजार 360 पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित होने के बाद वन विभाग 27 लाख 44 हजार पौधे रोपित करेगा तो अन्य 24 विभाग 23 लाख 62 हजार 160 पौधे रोपित कर जिले को हरा-भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे। लक्ष्य मिलने के बाद वन विभाग समेत अन्य सभी विभाग लक्ष्य के अनुसार पौध रोपित करने के लिए स्थल चयन, गड्ढा खोदाई व अन्य तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अधिकाधिक पौधे रोपें
प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह ने बताया कि जिले में रोपित पौधों की सुरक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करते हुए आगामी वर्षा काल में लक्ष्य के अनुसार पौध रोपित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने अधिकाधिक पौधे रोपित करने तथा उनकी सुरक्षा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed