फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Exercise of construction of public health unit block on nine CHCs

Amethi News: नौ सीएचसी पर पब्लिक हेल्थ यूनिट ब्लाॅक निर्माण की कवायद

Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Exercise of construction of public health unit block on nine CHCs
अमेठी। सीएचसी स्तर पर मरीज को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिले की नौ सीएससी पर पब्लिक हेल्थ यूनिट ब्लाक (बीपीएचयू) की स्थापना को लेकर कवायद शुरू हो गई है। भू परीक्षण विभाग ने मिट्टी की जांच कार्य के बाद जल्द निर्माण शुरू होगा।सरकार की ओर से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर विशेष कवायद की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ जांच एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। केंद्र पर मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए पब्लिक हेल्थ यूनिट ब्लॉक (भवन) निर्माण को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

निर्माण के बाद एक ही छत के नीचे मरीज की सभी जांच होगी। जिले की अमेठी, गौरीगंज, संग्रामपुर, भादर, भेटुआ, बहादुर पुर, मुसाफिरखाना, शाहगढ़, तिलाई सीएचसी परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना होगी। भू परीक्षण विभाग की ओर से भूमि उपलब्धता एवं मिट्टी की जांच का कार्य शुरू किया गया है। शुक्रवार को भू परीक्षण विभाग लखनऊ से आए अमर सिंह ने गौरीगंज अमेठी समेत कई सीएससी परिसर में भूमि उपलब्धता एवं स्वाइल टेस्टिंग का कार्य किया। उन्होंने बताया कि बीपी एचयू भवन के लिए भूमि उपलब्धता के साथ ही मिट्टी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन की स्थापना होगी। शासन के निर्देश पर भूमि उपलब्धता एवं परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बताया कि अभी बजट नहीं आया है। बजट एलाट होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। डॉ अंशुमान सिंह सीएमओ अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed