फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Examination was conducted last year, this time the center was not made.

Amethi News: पिछले साल कराई परीक्षा, इस बार नहीं बने केंद्र

Mon, 27 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Examination was conducted last year, this time the center was not made.
अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 20 विद्यालयों को केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। पिछले साल इन्हीं स्कूलों में परीक्षाएं हुईं थीं। जबकि आठ नए विद्यालयों को मौका दिया गया है। हालांकि इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने का कारण जिम्मेदार अफसर भी नहीं बता पा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधक इसका कारण जानने के लिए परेशान है।
विज्ञापन


परीक्षा आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद गत दिनों कॉलेजों से केंद्र निर्धारण के लिए ब्यौरा ऑनलाइन अपडेट कराया गया था। ऑनलाइन ब्यौरा अपडेट होने एवं कमेटी के साथ एलआईयू से जांच कराई गई। जांच के बाद सचिव की ओर से बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। जारी सूची के अनुसार अमेठी तहसील में 23, गौरीगंज में 15, मुसाफिरखाना में 23 व तिलोई में 18 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछली बार परीक्षा कराने वाले, जिन कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया गया है, उन स्कूलों के प्रबंंधक व प्रधानाचार्य का कहना है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में बोर्ड परीक्षा कराई। न कोई शिकायत हुई और न ही नकल, मानक भी पूरे करते है ऐसे में कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया। कम से कम कारण का पता चलना चाहिए। विभाग कुछ भी कारण नहीं बता रहा है। ऐसे में कॉलेज की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहे कॉलेजों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इसमें महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज भादर, जेपीएस इंटर कॉलेज भेटुआ, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परसावां अमेठी, श्रीमती यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नौगिरवा, रानी सुषमा देवी इंटर कॉलेज मुंशीगंज, आदर्श शिक्षण संस्थान बाजार शुकुल, पं. राम मिलन इंटर कॉलेज बाजार शुकुल, उदयराज सिंह इंटर कॉलेज मवई, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना शामिल हैं। वहीं जेएन मौर्य इंटर कॉलेज जगदीशपुर, श्रीमती आर इंटर कॉलेज मददूपुर, उमारमण इंटर कॉलेज जामो, बीबीसिंह इंटर कॉलेज अचलपुर, एनआर सिंह इंटर कॉलेज भोएं, राजीव गांधी सांइस इंटर कॉलेज गौरीगंज, शिव नायक सिंह इंटर कॉलेज गौरीगंज, वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज सुजानपुर, सन्नू देवी इंटर कॉलेज शाहमऊ, प्रांतीय इंटर कॉलेज सिंहपुर और संत पथिक इंटर कॉलेज महेशपुर को भी बोर्ड परीक्षा जिम्मेदारी से वंचित किया गया है।

सचिव स्तर से ऑनलाइन हुआ है केंद्र निर्धारितडीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण सचिव स्तर से ऑनलाइन हुआ है। परीक्षा केंद्र निर्धारण से जुड़ी आपत्ति व प्रत्यावेदन 29 नवंबर तक जिले के बोर्ड ई-मेल आईडी पर ऑनलाइन मांगा गया है। आपत्ति मिलने के बाद डीएम की अध्यक्षता गठित जिला स्तरीय समिति से परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट सचिव कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed