फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Everyone's cooperation is necessary to create a decay free society

Amethi News: क्षय मुक्त समाज बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी

Sun, 08 Dec 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Everyone's cooperation is necessary to create a decay free society
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 25 मार्च तक चलने वाले 100 दिवसीय विशेष अभियान का शनिवार को शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि और विशिष्ट अतिथि सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह व संयुक्त निदेशक डॉ. एके चौधरी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में गोष्ठी को भी संबोधित किया।
विज्ञापन



टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 25 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला अस्पताल से हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने कहा कि जिस तरह सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ व विश्वास बढ़ा है, उससे यह साबित हाे रहा है कि स्वास्थ्य विभाग व सरकार बेहतर सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन



गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि दूषित पानी से स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उन्होंने कादूनाला के दूषित पानी का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके लिए हम सभी को जागरूक रहना होगा। संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह, सीडीओ सूरज पटेल ने टीबी मुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने 100 दिवसीय अभियान के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य टीमें व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की पहचान करेंगी। साथ ही हाईरिस्क ग्रुप में शुगर, धुम्रपान, शराब, एचआईबी, पुराने टीबी के मरीजों, 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों और टीबी मरीज के साथ व संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर लक्षण पाए जाने पर तुरंत जांच एवं उपचार की व्यवस्था कराएंगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपक सिंह ने जनभागीदारी अभियान के तहत टीबी के लक्षणों और प्रारंभिक निदान के महत्व के बारे में जागरूकता लाने और टीबी से जुड़ी जानकारी समुदाय तक पहुंचाने और इससे संबंधित भ्रांतियां दूर करने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर जिला अस्पताल से जागरूकता के लिए निक्षय वाहन गांव-गांव भ्रमण के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में पोषण पोटली वितरण, निक्षय मित्र व टीबी चैंपियन को सम्मानित किया गया। वहीं, संग्रामपुर सीएचसी परिसर में डाॅ. संतोष सिंह की अगुवाई में टीबी मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।



आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
बाजारशुकुल (अमेठी)। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा की अगुवाई में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं व सीएचओ के साथ सौ दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, जांच आदि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अजय सिंह, उदय राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed