फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Every third patient has fever, there is a long queue in the hospital

Amethi News: हर तीसरे मरीज को बुखार, अस्पताल में लगी लंबी कतार

Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Every third patient has fever, there is a long queue in the hospital
अमेठी सिटी। सर्दी की दस्तक के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार से पीड़ित मिला। ऐसे में फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार रही। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते समय में सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल खुलने पर ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिजिशियन से लेकर अन्य चिकित्सकों के कमरों के सामने लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखीं। 1068 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 312 बुखार के ही रोगी मिले। इसके अलावा खांसी के 115, सर्दी के 97, जुकाम के 77, लूज मोशन के 25, शरीर व पेट दर्द के 115 और शरीर में पानी की कमी के सात मरीजों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि मौसम की वजह से अस्पताल में ज्यादा मरीज आने लगे हैं। मौसम सामान्य होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने कहा कि सर्दी से बचाव के सभी जरूरी उपाय करें। जैसे गर्म कपड़े पहनना, धूप आने से पहले बाहर नहीं निकलना, कमरों के भीतर बैठने के बजाय धूप में बैठना आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। धूप में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है। सांस व हृदय रोग के मरीज सर्दियों के दौरान काफी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed