फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Every party worker should become the voice of the public: District President

पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की बने आवाज : जिलाध्यक्ष

Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Every party worker should become the voice of the public: District President
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी चुनावों की रणनीति व जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों की समस्याओं को जाना।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज है। हमें समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना होगा। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने पार्टी की आगामी कार्यक्रमों व क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दिलाया। जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि सपा का उद्देश्य न्याय और समानता पर आधारित समाज का निर्माण करना है। आगामी चुनावों में सफलता के लिए हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाना चाहिए। इस दौरान चंद्र शेखर पांडेय, चंद्रशेखर यादव, राकेश यादव, घनश्याम सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, संग्राम सिंह, अवधेश नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed