फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after standing in line, people are struggling to get DAP.

Amethi News: लाइन में लगने के बाद भी डीएपी पाने में छूट रहे पसीने

Sat, 16 Nov 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Even after standing in line, people are struggling to get DAP.
अमेठी सिटी। जिले में सहकारी समितियों से डीएपी न मिल पाने से खाद का संकट गहराता जा रहा है। मांग के अनुरूप सस्ती दर पर डीएपी न मिल पाने से पिछड़ रही रबी की बोआई को लेकर किसान परेशानहाल हैं। नाराज किसानों का कहना है कि सहकारी समितियों पर घंटों लाइन में लगने के बाद डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालांकि कृषि विभाग ने परेशानी से राहत दिलाने के लिए जल्दी वितरण के लिए 2700 एमटी इफको रैक मिलने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



जिले में रबी के मौसम में गेंहू के साथ तिलहन, दलहन फसलों की बोआई गति पकड़ रही है। इस कारण डीएपी के लिए मारामारी है। खाद पाने के लिए किसानों को सुबह से लेकर शाम तक साधन सहकारी समितियों पर कतार में लगना पड़ रहा है। घंटों कतार में लगने के बाद भी नंबर आने पर खाद खत्म हो जाने से काफी संख्या में किसानों को हताश निराश होकर वापस लौट कर बाजार से महंगी दर पर खाद खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इफको केंद्रों व समितियों पर डीएपी व एनपीके के साथ नैनो डीएपी व यूरिया की बोतल लेने का जबरन दबाव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में नवंबर माह में डीएपी 6610 एमटी, एनपीके 2182 एमटी व एसएसपी 395 एमटी की बिक्री हुई थी। इसके मुकाबाले इस वर्ष नवंबर माह में अब तक 2554 एमटी डीएपी, 805 एमटी एनपीके, 152 एमटी एसएसपी ही वितरित की गई है। जबकि करीब 2100 एमटी डीएपी, 1700 एमटी एनपीके व 2000 एमटी एसएसपी केंद्रों पर उपलब्ध है। बताया कि अगले सप्ताह 2700 एमटी इफको उर्वरक की रैक मिलने वाली है। भरोसा दिलाया कि फिलहाल जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरित की गई खाद
जिले के टीकरमाफी स्थित साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी वितरित की गई। किसान सुबह से लाइन में लगे। करीब दो घंटे तक किसानों को खाद वितरित की गई। उसके बाद खाद वितरण बंद कर दिया गया। लाइन में लगे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।



नैनो छिड़काव के लिए छूट पर स्प्रिंकलर मशीन
जिले में डीएपी की किल्लत के बीच किसान नैनो यूरिया व डीएपी लेने से कतरा रहे हैं। किसानों को डीएपी व एनपीके के साथ नैनो दी जा रही है। किसान नैनो के छिड़काव व अन्य परेशानी सेे बचने को लेकर इसे नहीं ले रहे हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए कृषि विभाग अब इफको केंद्रों पर नैनो के छिड़काव के लिए किसानों को छूट पर स्प्रिंकलर मशीन भी मुहैया करा रहा है।




परेशानी से छुटकारे के लिए टोकन व्यवस्था
जिले के सभी केंद्रों व समितियों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई है। जिन केंद्रों पर कर्मी नहीं हैं वहां अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगवाकर खाद वितरित कराने की तैयारी है। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक के उपयोग के बारे भी जागरूक कर बीज शोधन के लिए कल्चर का उपयोग करने की सलाह भी दी जा रही है।
डॉ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed