फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after queuing for two days, DAP is not available

Amethi News: दो दिन कतार लगाने के बाद भी नहीं मिल पा रही डीएपी

Fri, 15 Nov 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Even after queuing for two days, DAP is not available

विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में डीएपी की किल्लत के बीच रैक पहुंचने के बाद भी किसानों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। सोमवार शाम जिले में डीएपी की रैक आने के बाद भी अभी तक सभी साधन सहकारी समितियों पर डीएपी व एनपीके नहीं उपलब्ध हो सका। बाबूपुर स्थित ताला सहकारी समिति पर खाद वितरित हुई तो मुख्यालय स्थित माधोपुर समिति पर खाद खत्म हो गई।

जिले में करीब 3.33 लाख से अधिक किसान हैं, जिन्हें इफको केंद्रों के अलावा 75 सहकारी समितियों से उर्वरक मुहैया कराए जाने की व्यवस्था है। रबी के सीजन में सरकारी केंद्रों के अलावा प्राइवेट व्यवस्था भी किसानों को डीएपी उपलब्ध करा पाने में नाकाफी साबित हो रही है। जिन समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी व एनपीके उपलब्ध है वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। किसानों की भीड़ को कंट्रोल व व्यवस्थित करने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। वहीं, केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण तीन दिन पूर्व टोकन पाए किसानों को डीएपी पाने के लिए सुबह से शाम तक चक्कर काटना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीगंज इफको केंद्र पर पुलिस के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार भीड़ को कंट्रोल करने व समझाने बुझाने में लगे दिखाई पड़े। वहीं, अमेठी स्थित इफको केंद्र प्रभारी सुभासिनी मंगलवार को भारी भीड़ के चलते वितरण करते समय गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन



बोले किसान... किया जा रहा परेशान
गौरीगंज इफको केंद्र पर कतार में लगे पनिहा नरौली निवासी किसान बाबूलाल ने बताया कि आज पांच बजे से फिर लाइन में लगा हूं अभी सोमवार को टोकन पाए लोगों को खाद वितरित की जा रही है। रोहसी बुजुर्ग निवासी किसान गोविंद ने बताया कि दो दिन दौड़ने के बाद बड़ी मुश्किल से टोकन मिला। कुडवा निवासी किसान राज कुमार सिंह ने बताया कि टोकन देने के साथ ही तत्काल खाद मिल जाए तो किसानों की भीड़ कम हो जाएगी। माधवपुर निवासी बुजुर्ग किसान विंधा ने कहा कि केंद्र लगातार कई दिनों से वह डीएपी लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन जिस तरह से भीड़ हो रही है उनकी इस भीड़ में जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। नवजात को लेकर दो दिनों से लाइन लगा रही आशा देवी ने बताया कि एक बोरी डीएपी के लिए वह दो दिन से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed