फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after 10 days, the statements of the girl students were not recorded.

Amethi News: 10 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुए छात्राओं के बयान

Wed, 24 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Even after 10 days, the statements of the girl students were not recorded.
अमेठी सिटी। अमेठी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से ठगी का शिकार हुई छात्राएं 10 दिन बाद भी न्याय की उम्मीद में भटक रही हैं। 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ आधारकार्ड की छायाप्रति और हस्ताक्षर कराए लेकिन अभी तक उनके बयान दर्ज नहीं किए। पुलिस की कार्यशैली से छात्राओं में रोष है।
विज्ञापन



एआईपीएस की लगभग 15 छात्राएं मौजूदा समय में दोराहे पर खड़ी हैं। छात्रा प्रिंशू ने कहा कि दबाव में पुलिस ने केस दर्ज तो किया, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही। सलोनी का कहना है कि छात्राओं की पहल पर ही संचालक प्रिंस उर्फ आजम खां, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और सहयोगी आयुष तिवारी पुलिस के हवाले किए गए थे। मगर मुकदमे में नामजद शैलेंद्र मौर्य, विजय मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान अब भी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन



छात्रा कोमल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस टालमटोल कर रही है। नामजद रेहान लगातार वाट्सएप कॉल कर परीक्षा दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है और समझौते का दबाव भी बना रहा है। मुस्कान ने कहा कि फीस जमा कराने पर भी न तो परीक्षा दिलाई गई और न ही प्रमाणपत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुचि ने सवाल किया है कि पहले साल बरेली कॉलेज में दाखिला कराया गया तो दूसरे साल नामांकन क्यों रोका गया। प्राची ने कहा कि अब पढ़ाई और कॅरिअर दोनों अधर में हैं। उधर दूसरी ओर इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष जांच हो रही है। छात्राओं के बयान क्यों नहीं दर्ज किए गए, इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि ये जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed