फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Evaluation of 1.58 lakh copies completed, only 10173 left

Amethi News: 1.58 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, सिर्फ 10173 बाकी

Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 1.58 lakh copies completed, only 10173 left
अमेठी सिटी। जिले के दो केंद्रों में से एक पर मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है, जबकि दूसरे केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में चल रहा है। बुधवार को दोनों केंद्रों पर 13,732 कॉपियां जांचीं गईं। जिले में 1,58,622कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब सिर्फ दस हजार 173 कॉपियों का मूल्यांकन शेष बचा है।गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में गैर जिले से आवंटित 80251 में सिर्फ 75516 कापियों की आपूर्ति हुई। मूल्यांकन के लिए नामित 52 प्रधान परीक्षक में 50 तो 528 शिक्षकों में 332 शिक्षक ही मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। बुधवार को केंद्र पर आवंटित शतप्रतिशत कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। मूल्यांकन के बाद काॅपियों को नियमानुसार बोर्ड कार्यालय भेजने की तैयारियां हो रही है।
विज्ञापन

अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में गैर जिले की 99075 काॅपियों का आवंटन हुआ था। 93279 काॅपियां ही केंद्र को मिली। बुधवार को 10030 कापियों की जांच हुई। इस केंद्र पर अब तक 83106 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। 10173 कापियों का ही मूल्यांकन शेष है। केंद्र पर बृहस्पतिवार को मूल्यांकन कार्य पूरा होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार हो रहा मूल्यांकन
सचिव की ओर से जारी निर्देश व नियमों के अनुसार मूल्यांकन कार्य चल रहा है। मूल्यांकन की निगरानी के लिए कैमरे के साथ पर्यवेक्षकों की मदद ली जा रही है। जिले को आवंटित कॉपियों का मूल्यांकन समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed