फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Entrepreneurs should take advantage of the schemes

Amethi News: योजनाओं का लाभ उठाएं उद्यमी

Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs should take advantage of the schemes
गौरीगंज ​स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ता। स्त्रोत : पार्टी
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी शंकर गिरी उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।
विज्ञापन



कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के विकास को गति देना, स्थानीय नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा। मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें पीएम स्वरोजगार योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्किल डेवलपमेंट मिशन प्रमुख हैं। उन्होंने युवाओं, किसानों, महिला उद्यमियों और शिल्पकारों को प्रेरित किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर भारतवासी का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अभियान से लोगों को जोड़ें और उन्हें जागरूक करें। कार्यशाला में अभियान के संयोजक जिला मंत्री मनोज जायसवाल, सहसंयोजक मनोज तिवारी, धर्मेंद्र गिरी और अजय द्विवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्यमी, युवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed