फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   English questions confused the students

Amethi News: अंग्रेजी के प्रश्नों ने बच्चों को उलझाया

Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
English questions confused the students
 गौरीगंज ​स्थित प्राथमिक विद्यालय पचेहरी में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों की सत्र परीक्षा के तीसरे दिन बच्चों को अंग्रेजी के प्रश्नों ने पसीना छुड़ाया। पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी और कक्षा चार से आठ तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक अंग्रेजी विषय रखा गया। सामाजिक विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, लेकिन अंग्रेजी में आए सवालों ने छात्रों को उलझा दिया।
विज्ञापन



गौरीगंज के मॉडल कंपोजिट स्कूल पचेहरी के कक्षा सात के छात्र अभिषेक ने बताया कि अंग्रेजी में जेंडर बताने से जुड़ा प्रश्न कठिन था, हालांकि अन्य सवाल हल करने में दिक्कत नहीं हुई। इसी कक्षा की कामिनी ने कहा कि विलोम शब्द और रिक्त स्थान भरने वाले प्रश्नों को हल करने में काफी समय लग गया। कक्षा आठ के छात्र सचिन ने कहा कि एक शब्द के अनेक शब्द लिखने का सवाल सबसे कठिन रहा।
विज्ञापन




छात्रों के अनुसार सामाजिक विज्ञान का पेपर आसान था और अधिकतर प्रश्न सीधे-सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। लेकिन अंग्रेजी के पेपर में सही या गलत पर निशान लगाने वाले प्रश्न और एक कविता अंग्रेजी में लिखने वाला सवाल चुनौतीपूर्ण रहा। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शुचिता से संपन्न हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed