फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Encroachment on the access path not removed in four years.

Amethi News: चार साल में चकमार्ग से नहीं हटा कब्जा

Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the access path not removed in four years.
 तिलोई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खड़े फरियादी। संवाद
तिलोई। चार साल से चकमार्ग कब्जामुक्त कराने की फरियाद कर रहे अमीर अहमद शनिवार को फिर अधिकारियों के सामने पहुंचे। दो साल से दिव्यांग पेंशन और राशन कार्ड के लिए आठ आवेदन कर चुके मोहम्मद उमर भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। दोनों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे फरियादियों ने अपनी परेशानी सुनाई।
विज्ञापन


पूरे पठान मजरे भीखीपुर निवासी अमीर अहमद ने बताया कि गांव के चकमार्ग पर कब्जा है। चार साल से इसे हटवाने के लिए शिकायत कर रहे हैं, मगर रास्ता अब तक कब्जामुक्त नहीं हुआ। वतिया निवासी दिव्यांग मोहम्मद उमर ने बताया कि दो साल से दिव्यांग पेंशन और राशन कार्ड के लिए दौड़ रहे हैं। आठ बार आवेदन कर चुके हैं, फिर भी सुविधाएं नहीं मिलीं। तिलोई में पूरे पंवार मजरे यूसुफनगर निवासी मंगल ने बताया कि अपनी समस्या लेकर तीन बार फरियाद कर चुके हैं। फिर भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन




दो साल में 40 शिकायतें, फिर भी नहीं रुका निर्माण
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील में आयोजित दिवस में पहुंचे बासूपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि गांव की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर निर्माण कराया जा रहा है। दो साल में करीब 40 बार शिकायत कर चुके हैं। पहले लेखपाल ने मौके पर काम रुकवाकर दरवाजा हटवाया था। 25 सितंबर को फिर निर्माण शुरू हो गया। महोना पश्चिम निवासी सालिकराम ने बताया कि घर के सामने ग्रामसभा की जमीन पर खड़ा पेड़ हादसे का खतरा बना है। पेड़ हटवाने के लिए चार माह से शिकायत कर रहे हैं। जामों के अहद निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर पेड़ खड़ा होने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित है। महोना पश्चिम निवासी नजमा ने बताया कि पैतृक मकान के विवाद को लेकर कई वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चारों तहसीलों में आईं 142 शिकायतें
तिलोई में 61 शिकायतें आईं, इनमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। गौरीगंज में 34 में चार और मुसाफिरखाना में 19 में एक शिकायत का समाधान हुआ। अमेठी में 28 शिकायतें मिलीं। इनके निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। तिलोई में डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी ने शिकायतें सुनीं। गौरीगंज में सीडीओ पूजा साहू, अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह और मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक अमृता सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed