{"_id":"632ca9014e0a1e4cb857cf9c","slug":"encroachment-driv-on-kakwa-road-demolished-illegal-parts-amethi-news-lko6496208118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर से हटाया गया ककवा रोड का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर से हटाया गया ककवा रोड का अतिक्रमण
विज्ञापन
अमेठी। बीते दिनों किसानों के प्रदर्शन के बाद आखिरकार गुरुवार को प्रशासन की नींद टूटी। सुबह बुलडोजर लेकर प्रशासनिक अमला ककवा रोड पर पहुंचा तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अफसरों की मौजूदगी में रेलवे क्रॉसिंग के उत्तरी छोर पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की जद में आने वाले अतिक्रमण को हटाया गया।
गुरुवार को एसडीएम प्रीति तिवारी, अधिशाषी अधिकारी सुरजीत सिंह व सीओ लल्लन सिंह भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर ककवा रोड पहुंचे। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बुलडोजर देख कुछ स्थानीय लोग व व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण खाली करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ लोग बेखौफ दिखे। पूरे दिन शहर के ककवा रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कहा कि रिहायशी के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काफी सामान पड़ा है, जिसे खाली करने में और मकान व दुकान तोड़ने में कुछ समय लगेगा। हम लोगों की समस्या को देखते हुए समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि चिह्नित भूमि पर निशानदेही की गई है। फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके, इसको लेकर लगातार बुलडोजर अब चलाया जाएगा। जहां निशान लगाया गया है अगर उक्त भूमि खाली नहीं हुई तो बुलडोजर चलाकर खाली कराया जाएगा। चिह्नित भूमि खाली नहीं करने वाले स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे।