फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Encroachment again after the campaign

Amethi News: अभियान के बाद फिर अतिक्रमण

Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Encroachment again after the campaign
अमेठी कस्बे में सड़क की पटरी तक लगे ठेले। -संवाद
अमेठी। जिले की अलग-अलग बाजारों में सड़क और पटरी पर बढ़ता अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। समय-समय पर चलने वाले अभियानों में कब्जा हटता है, मगर कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से आवागमन प्रभावित रहता है और लोग जाम में फंसते हैं।
विज्ञापन



अमेठी कस्बे में नगर पंचायत, पुलिस और संबंधित विभागों ने एक वर्ष में कई बार संयुक्त अभियान चलाया। हनुमानगढ़ी से आंबेडकर तिराहे तक दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। 29 मई को सुल्तानपुर मार्ग पर बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई, जिसमें करीब 80 अवैध कब्जे हटाए गए। फुटपाथ को खाली कराया गया। कई पक्के और अस्थायी ढांचे भी हटाए गए। इसके बावजूद एक माह के भीतर फिर से कब्जा हो गया।
विज्ञापन



23 फरवरी को सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में विशेष अभियान चला। इस दौरान 85 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। 20 दुकानदारों को समय दिया गया, मगर निर्देशों का पालन नहीं हुआ। बस अड्डे के पास नोटिस जारी होने के बाद भी स्थिति में खास बदलाव नहीं दिखा। हनुमानगढ़ी निवासी संजय तिवारी के अनुसार बाजार में अक्सर जाम लगता है और पैदल चलना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम कॉलोनी निवासी रीना वर्मा ने बताया कि नालों पर कब्जा होने से रास्ता प्रभावित रहता है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। दोबारा कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिससे बाजारों में व्यवस्था बनी रहे।




अस्थायी दुकानों के लिए तय हो स्थान

सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बाद नियमित निरीक्षण जरूरी है। बाजारों में सीमांकन तय हो और उसी दायरे में सामान रखने की अनुमति मिले। ठेला संचालकों के लिए अलग स्थान तय किया जाए। नियमों का उल्लंघन होने पर तुरंत जुर्माना लगे, तभी सुधार संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed