{"_id":"6596fba03c8b42e9860e8244","slug":"employment-servant-beaten-by-contractor-along-with-his-colleagues-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-11582-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोजगार सेवक को ठेकेदार ने साथियों के साथ पीटा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोजगार सेवक को ठेकेदार ने साथियों के साथ पीटा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। ब्लॉक परिसर में बैठक में शामिल होने आए एक रोजगार सेवक की ठेकेदार ने साथियों के साथ पिटाई कर दी। नाराज कर्मियों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर कर्मियों को शांत कराया।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के नांदी ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक रघुनंदन बृहस्पतिवार को ब्लॉक में बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने आया था। बताया कि बैठक से बाहर निकलकर काम कर रहा था, तभी एक ठेकेदार ने पहुंचकर इंटरलॉकिंग कार्य पर मस्टर रोल जारी करने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो ठेकेदार व उसके साथ आए लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। पिटाई से वह बेहोश हो गया। इससे ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मी उसे लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे।
रोजगार सेवक को लेकर उसके साथी थाने पर पहुंचे। थाने पर इस घटना को लेकर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसओ अवनीश कुमार ने केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए प्रदर्शन शांत कराया। एसओ ने बताया कि सुनील कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।