फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employment and Industrial Zone will give wings to the hopes of the youth

Amethi News: इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन से युवाओं की उम्मीदों को लगेंगे पंख

Thu, 12 Feb 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employment and Industrial Zone will give wings to the hopes of the youth
अमेठी सिटी। जिले में एक-दो नहीं बल्कि पांच औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां उद्यम के विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। इसी के चलते बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं। ऐसे में यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन खुलने की संभावना ज्यादा है, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अगर यहां इंडस्ट्रियल जोन स्थापित होता है तो युवाओं की उम्मीदों को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन

जिलों में मुख्य मार्ग के किनारे 50 से 100 एकड़ में इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन बनाए जाने हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, एक जिला एक उत्पाद और एमएसएमई को बढ़ावा देना। इसमें औद्योगिक इकाइयां, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग सेंटर, टूल रूम और बैंकिंग सुविधाएं होंगी। इसी जोन में कौशल विकास का प्रशिक्षण, काॅमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब, इंडस्ट्रीज बनाई जाएंगी ताकि अप्रेंटिस और रोजगार मिल सके। जिला उद्योग, सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास का केंद्र का कार्यालय भी यहीं पर होगा, जिससे युवाओं को योजनाओं को जानकारी और लाभ लेने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

जिले में पांच इंडस्ट्रियल एरिया
जगदीशपुर, गौरीगंज के टिकरिया और कौहार, भादर के त्रिसुंडी, कमरौली के उतेलवा में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं। यहां बीएचईएल और एचएएल के अलावा कोका-कोला, एसीसी सीमेंट, कमोडिया सीमेंट, आईपीएल खाद फैक्टरी, रेल नीर सहित कई नामचीन कंपनियों ने फैक्टरी लगाई हैं। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि अमेठी में उद्यम स्थापना के लिए माहौल अनुकूल है। यहां इंप्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित होता है तो युवाओं को रोजगार मिलने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed