{"_id":"665e3ef0319d941da6054194","slug":"employees-should-be-taught-the-tricks-of-counting-votes-in-the-presence-of-an-observer-amethi-news-c-96-1-ame1002-119852-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रेक्षक की मौजूदगी में कर्मचारियों को सीखाए मतगणना के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रेक्षक की मौजूदगी में कर्मचारियों को सीखाए मतगणना के गुर
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते हुए अफसर
अमेठी सिटी। सोमवार को मनीषी महिला महाविद्यालय में प्रेक्षक प्रेक्षक डॉ. एन युवराज और शालिनी दुहान के सामने कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मतगणना कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रेक्षकों ने कहा कि चुनाव में मतगणना प्रक्रिया की जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करें। मतगणना में किसी भी स्तर पर गलती या छोटी सी चूक की गुंजाइश नहीं है। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना से संबंधित हर एक बिंदु को अच्छी तरह समझ लें।
मास्टर ट्रेनर मोहम्मद असलम, सुजीत कुमार, अभिजीत कुमार, देवेश शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद हरीश हाशमी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ ही ईटीपीबीएस की मतगणना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सीडीओ सूरज पटेल ने कहा कि डाक मत पत्रों की मतगणना सबसे पहले शुरू की जाएगी। 30 मिनट के पश्चात ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारूप के समस्त कलम स्पष्ट शब्दों में साफ-साफ भरे जाएंगें।
विज्ञापन
मतगणना सामग्री को चेक कर लें यदि कोई कमी हो तो पूर्ण कर लें। प्रदर्शित होने वाले रिजल्ट को इस प्रकार से खड़े होकर दिखाएंगे की उपस्थिति मतगणना एजेंट अच्छी तरह से देख व नोट कर सके, मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा बोलकर भी रिजल्ट बताया जाएगा यदि आवश्यकता हो तो रिजल्ट बटन को दोबारा दबाकर रिजल्ट दिखाने की बात कहते हुए शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया।