फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employees forced to work in dilapidated building

जर्जर भवन में कार्य करने को मजबूर कर्मचारी

Sun, 13 Jun 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Employees forced to work in dilapidated building
अमेठी। शहर स्थित कृषि रक्षा इकाई एवं राजकीय बीज भंडार के जर्जर भवन के नीचे अपनी जान जोखिम में डालकर तैनात अधिकारी व कर्मचारी कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है।
शहर के कटरा राजा हिम्मत सिंह मोहल्ला में कृषि रक्षा इकाई एवं राजकीय बीज भंडार केंद्र संचालित होता है।
परिसर में बनी गोदाम, ऑफिस व अन्य भवन पूरी तरह जर्जर हो गए हैं तो बाउंड्रीवॉल गिरकर ध्वस्त हो चुकी है। यहां तैनात अधिकारी व कर्मचारी जर्जर भवन की छत के नीचे बैठकर कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते जर्जर भवनों की छतों से पानी अंदर गिरता है जिसके चलते गोदाम में रखी दवाएं बीज आदि खराब हो रहे हैं। प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भवन जर्जर हो चुका है जिसके चलते रखी सामग्री भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही बारिश के समय में पानी भी गोदाम के अंदर भर जाता है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चुन्नू सिंह, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्र, किसान विनोद पांडेय, युवा समाजसेवी सतीश मिश्र ने राजकीय कृषि बीज भंडार एवं कृषि रक्षा इकाई के जर्जर भवन को ध्वस्त कराकर नवीन भवन बनवाए जाने की मांग उठाई है।

नवीन भवन निर्माण के लिए की जा रही कवायद
अमेठी। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि नवीन भवन निर्माण कराए जाने के संबंध में कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति हो गई है कार्यदाई संस्था की ओर से मिट्टी सैंपलिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। बताया कि धन आवंटित होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed