फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity failure of 15 thousand consumers since three days

Amethi News: तीन दिन से 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of 15 thousand consumers since three days
बाजारशुकुल : अंबेडकर चौराहे पर बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों के पांच दिन तक चले कार्य बहिष्कार से 15 हजार परिवारों की बिजली गुल है। यह स्थिति फाल्ट आने के बाद उसे ठीक नहीं किए जाने से उपजी है। हालत यह है कि लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक में दिक्कत हो रही है। अधीक्षण अभियंता रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि देर शाम तक हड़ताल समाप्त होने की कोई जानकारी नहीं मिली। यदि हड़ताल समाप्त होती है तो रविवार को फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कर्मियों के कार्य बहिष्कार का सबसे बुरा प्रभाव महोना विद्युत उपकेंद्र का है। यहां तीन फीडर संचालित होते हैं। एक फीडर से नांदी पंप कैनाल तो बाकी के दो फीडरों से सात हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। यह तीनों फीडर तीन दिन से बंद हैं। बाजार शुकुल विद्युत उपकेंद्र के दोनों फीडर भी तीन दिन से बंद हैं। इनसे छह हजार परिवारों को आपूर्ति मिलती है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट को उपकेंद्र बंद होने का कारण बताया जा रहा है। इसे ठीक कराने की जिम्मेदारी एसडीओ व अवर अभियंता की होती है। उनके हड़ताल पर रहने की वजह से फाल्ट दूर नहीं हो सका। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को बाजार शुकुल के अंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को असैदापुर उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। जिला मुख्यालय के दो फीडर का नाम तहसील व जीजीआईसी फीडर है। शुक्रवार रात जीजीआईसी फीडर पर आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने सूचना दी कि मुसाफिरखाना रोड पर बाबा बालक दास आश्रम के नजदीक एक ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हो गया है।
सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने दुर्घटना को देखते हुए मुसाफिरखाना तिराहा स्थित ट्रांसफॉर्मर से बिजली काट दी। इससे करीब 350 परिवारों की आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार रात व शनिवार पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिनभर ठप पड़े रहे। लोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए परेशान रहे। मिश्रौली उपकेंद्र के रामनगर फीडर की शुक्रवार सुबह से बाधित आपूर्ति शनिवार को अफसरों के सख्त होने के बाद बहाल हुई।
ट्रांसफॉर्मर जलने से अंधेरे में 83 परिवार
सिंहपुर (अमेठी)। सेमरौता विद्युत उपकेंद्र के मैंझार फीडर के ऊसर पुरवा का ट्रांसफॉर्मर एक दिसंबर को जल गया था। हड़ताल के चलते इस्टीमेट नहीं बन पाया। इसके चलते ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका। तीन दिन से गांव की आपूर्ति बाधित है। 83 से अधिक परिवार मोमबत्ती के सहारे काम चला रहे हैं। (संवाद)
13 फाल्ट की मिलीं शिकायतें
भादर (अमेठी)। पीपरपुर उपकेंद्र से नरायनपुर, लहना, भोजपुर व हीरापुर चार फीडर हैं। उपकेंद्र पर शनिवार तक आठ शिकायतें मिलीं। ज्यादातर फ्यूज उड़ने की थीं। इनमें महज चार का निस्तारण नहीं हुआ। घोरहा उपकेंद्र के घोरहा, सोनारीकला, भीमी, कल्याणपुर फीडर सुचारू हैं। रामगंज उपकेंद्र में पांच शिकायतें मिली थीं जिन्हें निस्तारित कर दिया गया। (संवाद)
बंद चल रहा अवर अभियंता का मोबाइल
भेटुआ (अमेठी)। नौगिरवा में स्थापित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र से टिकरी, धरईमाफी, अमेयमाफी व शिवगंज के अलावा एक इंडस्ट्री को भी सप्लाई दी जाती है। धरईमाफी के उपभोक्ता विद्या सागर व भरिया के उपभोक्ता कृष्णा प्रसाद शुक्ल ने बिजली बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई तो उनसे अधिकारियों का निर्देश मिलने पर ही फाल्ट दूर करने की बात कही गई। जेई मो. सलीम का फोन बंद चल रहा है। (संवाद)

बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता परेशान
जायस (अमेठी)। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से जायस उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में समस्या हो रही है। बिल जमा करने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed