फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity failure due to rain, life disrupted

Amethi News: बारिश से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 25 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 25 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure due to rain, life disrupted
आंधी और बारिश से गिरा पेड़
गौरीगंज। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह आए आंधी-तूफान से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ व उनकी शाखाएं गिरने से बिजली के पोल व तार टूट गए। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, संग्रामपुर, भादर व अन्य क्षेत्रों में दिन भर विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा सकी। बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे से ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी। छह बजे के करीब आसमान में काले बादल छा गए और आंधी चलने लगी। आंधी चलने के साथ ही बारिश भी होने लगी। मौसम खराब होते ही विद्युत उपकेंद्र से दी जाने वाली आपूर्ति को बंद कर दिया। अमेठी, गौरीगंज, भादर, संग्रामपुर, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, तिलोई, जायस समेत अन्य स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आए तूफान से कई स्थानों पर स्थित पुराने पेड़ व उनकी शाखाएं टूट गईं। इससे आसपास के विद्युत तार व पोल भी टूट गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक हुए खराब मौसम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित विद्युत उपकेंद्रों से दी जाने वाली आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। फिर भी दिन भर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे लोगों के घरों में रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए। बिजली गुल होने से दिन में लोग उमस से बेहाल रहे। लोगों को मोबाइल भी बिजली आपूर्ति ठप होने से चार्ज नहीं हो सके। बारिश बंद होने के बाद विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत कर्मियों को फाल्ट दूर करने के लिए भेजा गया। अधिकांश स्थानों पर देर शाम तक फाल्ट दूर नहीं की जा सकी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरी तरह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed