फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electricity employees raised slogans against privatization

Amethi News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 08 Dec 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees raised slogans against privatization
ऊर्जा निगम अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय में धरना देते ऊर्जा निगम के कर्मचारी।
अमेठी सिटी। बिजली कर्मचारियों की ध्यान आकर्षण सभा का आयोजन अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में हुआ, जहां विभागीय अभियंताओं के साथ ही अन्य कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान सांकेतिक धरना-प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम को निजी हाथों में सौंपने की सुगबुगाहट के बीच विद्युत वितरण से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी एक साथ नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे ध्यान आकर्षण सभा का आयोजन जिला मुख्यालय गौरीगंज में किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बगैर किसी पावर कट के अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से कहने के लिए प्रशासन को आश्वस्त किया।
विज्ञापन



सभा में मुख्य रूप से ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अभिषेक सचान, रोहित सिंह, राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ जिला शाखा सचिव आनंद सिंह व अन्य तकनीकि, कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर कर्मचारियों के आंदोलन की स्थिति को देखते हुए एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ अखिलेश ने मामले पर निगाह रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed