{"_id":"6696f38484cabe0fd00222d4","slug":"electricity-cut-off-for-18-hours-people-remained-worried-amethi-news-c-96-1-gon1004-122168-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 18 घंटे गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 18 घंटे गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान
Wed, 17 Jul 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल क्षेत्र के हुसैनपुर फीडर में ट्रांसफार्मर जलने से 18 घंटे तक आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को रतजगा करना पड़ा। बिजली उपकरण, पेयजल, सिंचाई आदि के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
जायस में रोस्टिंग व लोकल फाल्ट के चलते दिन में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी, भादर, जगदीशपुर, महोना आदि क्षेत्रों में भी लोगों को कटौती से परेशान होना पड़ा। प्रभारी अधीक्षण अभियंता रोहित सिंह के अनुसार सभी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है, लोकल फाॅल्ट होने से कहीं परेशानी हो सकती है।
कम क्षमता होने से फुंक रहा ट्रांसफार्मर
बाजार शुकुल विकास खंड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार रात 8 बजे से विद्युत उपकेंद्र शुकुल बाजार का हुसैनपुर फीडर ठप हो गया। 18 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि कस्बे में रखे ट्रांसफार्मर की क्षमता बहुत कम है जब तक बड़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा तब तक समस्या बनी रहेगी। इस संबंध में अवर अभियंता अश्विनी कुमार यादव ने बताया उपभोक्ताओं और स्थानीय कर्मचारियों से भी सूचना मिली है अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के लिए पत्र अधिकारियों को भेजा गया है। अभी कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर मौजूद है, उसी को रखवा कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। बड़ा ट्रांसफार्मर आते ही लगवा दिया जाएगा।
पांच किमी भूमिगत केबल का कार्य अधूरा, बार-बार हो रही फाल्ट
बाजार शुकुल (अमेठी)। पांच किमी भूमिगत केबल विछाने का कार्य अधूरा होने के चलते बार-बार फाल्ट की समस्या से लोग परेशान हैं। महोना व शुकुल बाजार में बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है, कार्य पूरा होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
एक सप्ताह से विद्युत सप्लाई गड़बड़ होने से लोगों को पीने की पानी, किसानों को सिंचाई, छोटे व्यापारियों की दुकान बंद, होटल और रेस्टोरेंट का सामान खराब होने की कारण लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपकेंद्र से संचालित हो रही है।
जगदीशपुर के अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कठौरा में पांच किलोमीटर भूमिगत 33 हजार की केबल पड़ी थी, जो जर्जर होने के कारण आए दिन खराब हो जाती थी। दूसरी नई भूमिगत केबल कार्यदायी संस्था डाल रही है। कुछ कारणों से काम रुका हुआ है। कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया है कि 20 जुलाई तक संबंधित कार्य पूरा कर लिया जाएगा।