{"_id":"6a74dd155914558dda042dad","slug":"electric-poles-toppled-in-the-rain-power-supply-cut-off-in-20-villages-amethi-news-c-96-1-ame1022-172714-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश में गिरे बिजली के खंभे, 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश में गिरे बिजली के खंभे, 20 गांवों की बिजली गुल
Fri, 07 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
तिलोई मेडिकल कॉलेज की बिजली लाइन के लिए खंभे लगाते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
बाजारशुकुल/तिलोई।लगातार बारिश से बाजारशुकुल और तिलोई क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। दोनों स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से करीब 20 गांवों और तिलोई मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाजारशुकुल क्षेत्र में 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे पेयजल संकट गहरा गया और घरेलू कामकाज प्रभावित रहा। वहीं तिलोई मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद बहाल की गई।
बाजारशुकुल क्षेत्र के करीब 20 गांवों के उपभोक्ता पूरे दिन बिजली संकट से जूझते रहे। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त खंभे को बदलने का काम शुरू नहीं किया जा सका। मौसम साफ होते ही मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उधर, तिलोई में बुधवार रात मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर बिजली का खंभा गिरने से कॉलेज की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गिरे खंभे के कारण आसपास की दुकानों और राहगीरों के लिए भी खतरे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह ऊर्जा निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद नया खंभा स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। मरम्मत कार्य के दौरान इन्हौना-तिलोई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि नया खंभा लगाने के बाद मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।