फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Election in Amethi

आज होगा 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 26 Feb 2022 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Election in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के 14,27,384 मतदाता 27 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटर्स की सुविधा के लिए 898 पोलिंग स्टेशन व 1620 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से पांचवें चरण में शामिल जिले के तिलोई, जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज व अमेठी विधानसभा क्षेत्रों में 27 फरवरी को मतदान होना है। इन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 14,27,384 मतदाता रविवार को चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जगदीशपुर में 12, गौरीगंज में 09, अमेठी में 14 व तिलोई में 13 सहित कुल 48 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

कुल मतदाताओं में 7,49,931 पुरुष, 6,77,305 महिला व 148 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 898 मतदान केंद्र और 1620 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों को 12 जोन व 110 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन में जोनल व सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि निष्पक्ष मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से यह लड़ रहे चुनाव
नाम पार्टी
फतेह बहादुर कांग्रेस
चंद्र प्रकाश मिश्र भाजपा
राकेश प्रताप सिंह सपा
राम लखन शुक्ल बसपा
चौ. नफीस अहमद जनसत्ता दल लोकतांत्रित
शिव प्रसाद कश्यप आम आदमी पार्टी
मो. हसन लहरी लोक दल
सरिता निर्दलीय
हरिबख्श निर्दलीय
अमेठी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
नाम पार्टी
आशीष शुक्ल कांग्रेस
महराजी देवी सपा
रागिनी तिवारी बसपा
डॉ. संजय सिंह भाजपा
कृष्ण कुमार जन अधिकार पार्टी
रामराज मौलिक अधिकार पार्टी
पवन जायसवाल निर्दलीय
अशोक कुमार निर्दलीय
राजू विकासशील इंसान पार्टी
डॉ. प्रदीप शुक्ल डेमोक्रेटिव फ्रंट
शत्रुंजय प्रताप लोक पार्टी
संजय सिंह निर्दलीय
अंजू पाल राष्ट्रीय उदय पार्टी
अनुराग शुक्ल आम आदमी पार्टी
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
नाम पार्टी
विजय पासी कांग्रेस
सुरेश कुमार भाजपा
विमलेश सरोज सपा
जितेंद्र कुमार बसपा
तिलकराज आम आदमी पार्टी
दिनेश कुमार जनता दल यूनाइटेड
बाबूलाल इंडिया प्रजा बंधू पार्टी
सियाराम विकासशील इंसान पार्टी
पुत्तीलाल निर्दलीय
महेंद्र रावत निर्दलीय
हरिश्चंद्र निर्दलीय
सुशील कुमार निर्दलीय
तिलोई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
नाम पार्टी
प्रदीप सिंघल कांग्रेस
मंयकेश्वर शरण सिंह भाजपा
मो. नईम सपा
रघुवंश कुमार दुब बसपा
अमरनाथ पांडेय आम आदमी पार्टी
मनोज कुमार अखिल भारतीय जनसत्ता
रामसनेही राष्ट्रीय समाज पार्टी
सुधीर सिंह निर्दलीय
राजकुमार निर्दलीय
मुकेश कुमार निर्दलीय
मो. मासूम निर्दलीय
हरिनाम सिंह निर्दलीय
संदीप निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed