फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man dies due to electric shock

Amethi News: करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to electric shock
इन्हौना (अमेठी)। मकान के ऊपर गुजर रहे कटे हुए केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर रविवार रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के सेमरौता कस्बा निवासी रामेश्वर रविवार को मकान की स्लैब पड़ने के बाद निगरानी करने छत पर गए थे। इसी दौरान वे मकान में कटे केबल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार पर एकत्र परिजन जब तक बिजली सप्लाई बंद करते, रामेश्वर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन



परिजन रामेश्वर को परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ सच्चिदानंद ने बताया कि परिजनों ने करंट की चपेट में आने से मौत की जानकारी दी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पक्के मकान में रहने का सपना नहीं हुआ पूरा
रामेश्वर मेहनत मजदूरी पर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कच्चे व टिन के मकान में रहते हुए रामेश्वर ने पक्के मकान में परिवार के साथ रहने का सपना पाला था। बेटा सुरेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने भी आर्थिक मदद की तो रामेश्वर का पक्के मकान का सपना आकार लेने लगा। रविवार को मकान की स्लैब भी पड़ गई, लेकिन स्लैब खुलती इससे पहले ही रामेश्वर की मौत हो गई। रामेश्वर की मौत के बाद पत्नी धनऊ का रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कहती कि पूरा जीवन टिन में काट दिया, अब जब मकान बन गया तो साथ ही छोड़ दिया। मृतक का बेटा सुरेश कुमार व बेटियां सियालली, शिवानी, शिल्पी भी सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed