फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eight samples of DAP taken from shops, warning to two shopkeepers

Amethi News: दुकानों से लिए डीएपी के आठ नमूने, दो दुकानदारों को चेतावनी

Sat, 29 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight samples of DAP taken from shops, warning to two shopkeepers
गौरीगंज(अमेठी)। जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को एसडीएम व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। विभिन्न दुकानों से डीएपी के आठ नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जबकि दो दुकानदारों के यहां कमी मिलने पर चेतावनी दी है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को अमेठी तहसील में एसडीएम प्रीति तिवारी व जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, गौरीगंज में एसडीएम अभिनव कनौजिया व भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, तिलोई में एसडीएम दिग्विजय सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्रा, मुसाफिरखाना में एसडीम सविता यादव व अपर जिला कृषि अधिकारी शुभम पांडेय ने खाद की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान इफ्को किसान सेवा केंद्र गौरीगंज, मधुसूदन खाद भंडार, तिवारी ट्रेडर्स गौरीगंज, संजय कुमार मित्तल ट्रेडिंग कंपनी, बहादुरपुर इफ्कोकिसान सेवा केंद्र, शिव कुमार मित्तल खाद भंडार जायस, अक्षत लाल खाद भंडार फुरसतगंज, दान बहादुर खाद भंडार, शिवम खाद भंडार मोहनगंज, प्रखर कुमार फर्टिलाजर्स , आईएफएफडीसी , अग्रहरि फर्टिलाइजर मुसाफिरखाना, जायसवाल खाद एवं बीज भंडार कस्थुनी पश्चिम, शुभम फर्टिलाइजर्स, जायसवाल फर्टिलाइजर्स कस्थुनी, आईएफएफडीसी महमूदपुर, महेश ट्रेडर्स टीकरमाफी, बरनवाल फर्टिलाइजर्स भादर, आलोक खाद एवं बीज भंडार भादर, गुप्ता खाद भंडार भादर, दीप फर्टिलाइजर, मिश्रा फर्टिलाइजर्स अमेठी, विमल खाद भंडार, शुक्ला खाद भंडार बारामासी का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच दौरान विभिन्न दुकानों से डीएपी के आठ नमूने लिए गए। नमूनों के अधो मानक पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुप्ता खाद भंडार स्टाक बोर्ड न लगाने व अग्रहरि फर्टिलाइजर्स मुसाफिरखाना को स्टाॅक रजिस्टर पूर्ण न होने के कारण चेतावनी जारी की गई है। बताया कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ही पीओएस मशीन व आधार कार्ड से खाद दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----इनसेट इफ्को खाद इंचार्ज को लगाई फटकार
जायस(अमेठी)। एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्रा ने बहादुरपुर स्थित इफको खाद सेंटर पहुंचकर जांच की। वहीं मौके पर यूरिया खाद ले रहे किसानों की समस्या सुनी । किसानों ने बताया कि इफको इंचार्ज अनिल श्रीवास्तव हम लोगों को यहां से भगा देते हैं। कुछ किसानों ने बताया कि तय दाम से भी अधिक मूल्य यहां यूरिया बेचीं जाती है। एसडीएम ने इंचार्ज को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिसर के बाहर रेट बोर्ड पर खाद का मूल्य न लिखे जाने से नाराज एसडीएम ने तुरंत रेटबोर्ड पर तय मूल्य के अनुसार प्रतिदिन लिखवाने के आदेश देते हुए कहा कि किसानों को पता चल सके कि यूरिया , डीएपी , एनपीके व खादों का मूल्य है।
-एसडीएम ने खाद भरी ट्रक को रोका
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने जायस की ओर जाते वक्त मूनलैंड इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक गाड़ी रोक दी। रोड किनारे ट्राला से पिकअप पर उतर रही खाद को पकड़ा। पिकअप चालक ने पूछे जाने पर खाद के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया।

कस्बा जायस निवासी अतुल मित्तल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहाकि यह वाहन हमारा है । बताया कि मोहर्रम का जुलूस निकलना था, तो दुकान पर खड़े वाहन को पुलिस हटाने के लिए बोली है। इसीलिए हम इसको कस्बे से बाहर पिकअप में भरकर दुकान ले जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि अतुल मित्तल के दुकान पर जाकर स्टाक रजिस्टर का मिलान किया गया जो सही पाया गया । दुकान का लाइसेंस शिवकुमार मित्तल के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed