{"_id":"67953640fa50c9d6150f486a","slug":"eight-people-donated-land-for-the-school-amethi-news-c-96-1-ame1002-133725-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल के लिए आठ लोगों ने दान की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल के लिए आठ लोगों ने दान की भूमि
Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल के नाम भूमि नहीं होने से अतिरिक्त कक्ष संग नए भवन के निर्माण में छाए शंका के बादल समाप्त हो गए। बहोरखा गांव के रहने वाले आठ लोगों ने स्कूल के मूल भवन के पास स्थित अपनी निजी खाते की भूमि बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दी। दानदाताओं की पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित प्राथमिक स्कूल गोविंदापुर का भवन जर्जर हो गया है। विभाग की ओर से अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मंजूरी मिली है। अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू होते ही कुछ लोगों ने अपनी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। मामले की जांच हुई तो स्कूल के लिए दूर भूमि होने की बात सामने आई। इसके बाद प्रधानाध्यापक किरन राव व एआरपी महेंद्र सिंह ने मूल भवन के पास मौजूद भूमि के स्वामियों से संपर्क किया।
उनके प्रयास से बहोरखा गांव निवासी भगौती प्रसाद पांडेय, इंद्र प्रकाश पांडेय, रमेश कुमार पांडेय, रामकिशोर पांडेय, राममिलन पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, रामेश्वर पांडेय और ओम प्रकाश पांडेय ने बच्चों की शिक्षा में बाधा न हो, इसके लिए स्कूल निर्माण के लिए अपनी भूमि दान करने की सहमति दी।
विज्ञापन
सहमति के बाद बीएसए संजय कुमार तिवारी के पास स्कूल के लिए स्वीकृत अतिरिक्त शिक्षण कक्ष सहित नए भवन का निर्माण करवाते हुए बच्चों को शिक्षित करने की बात कही। किसानों की सहमति के बाद शुक्रवार को गौरीगंज स्थित उपनिबंधक कार्यालय पहुंच कर बेसिक शिक्षा विभाग के पक्ष में भूमि दान पत्र की रजिस्ट्री की। आठ दानदाताओं की पहल और स्कूल के लिए भूमि दान करने की लोग सराहना कर रहे हैं।