{"_id":"64fcb543021233d8bd062bcf","slug":"effort-to-find-child-in-river-with-the-help-of-drone-amethi-news-c-96-1-ame1002-4815-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रोन की मदद से नदी में बालक को ढूंढ़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रोन की मदद से नदी में बालक को ढूंढ़ने की कोशिश
Sat, 09 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम व पुलिस कर्मी ड्रोन से जांच करते हुए
मुसफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बढ़ई गांव में नदी में 12 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका आशंका को लेकर पांचवें दिन भी नदी में तलाश जारी रही। पुलिस ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की मदद लेने का निर्णय लिया है। दो टीमें गठित कर ड्रोन कैमरे की भी पुलिस मदद ले रही है।
क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे मोहीउद्दीन गांव में पांच सितंबर की दोपहर गांव निवासी बब्बन यादव का 12 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार यादव गोमती नदी में डूब गया था। पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली।
शनिवार को जिला मुख्यालय से ड्रोन कैमरे के साथ पहुंची टीम ने भी तलाश अभियान शुरू किया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हमारी तलाश का दायरा पड़ोसी जनपद की सीमाओं में भी बढ़ाया गया है। गोमती में डूबे सुरेंद्र के रेस्क्यू के लिए प्रदेश की एसडीआरएफ टीम से भी संपर्क किया गया है।