फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   E rickshaw collides with Vanrose, three people injured

Amethi News: वनरोज से टकराया ई रिक्शा, तीन लोग घायल

Thu, 09 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw collides with Vanrose, three people injured
बाजारशुकुल (अमेठी)। सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा बुधवार को सड़क पर अचानक आए वनरोज से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा चालक सहित तीन लोग दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के इक्काताजपुर गांव निवासी रामराज गौतम (34), संदीप तिवारी (24), शिवम तिवारी (25) कपड़ा बिक्री करते हैं। बुधवार को तीनों ई रिक्शा से कपड़ा बिक्री करने निकले थे। रामराज ई रिक्शा चला रहा था। रास्ते में इन्हौना रुदौली मार्ग पर सूर्यनगर गांव के पास अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकराने के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रामराज की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि संदीप व शिवम का उपचार किया जा रहा है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। वनरोज से ई रिक्शा टकराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed