{"_id":"674e0a5e417bc08daa0c5d04","slug":"dumper-hits-bike-youth-dies-daughter-injured-amethi-news-c-13-1-lko1043-977045-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, पुत्री घायल
Tue, 03 Dec 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र में गौरीगंज मार्ग पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। उसे सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया गया है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में गौरीगंज मार्ग पर स्थित बगिया बहोरखा के पास सोमवार की शाम डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान मुसाफिरखाना क्षेत्र के बगिया निवासी रामसुंदर कश्यप (45) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर बैठी रामसुंदर की पुत्री प्रिया भी घायल हो गई।
पुलिस ने घायल प्रिया को सीएचसी मुसाफिरखाना में भर्ती कराया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।