Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dumper and Magic collided, driver died

Amethi News: डंपर व मैजिक भिड़े, चालक की मौत

Mon, 13 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dumper and Magic collided, driver died
 जगदीशपुर ​के लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। -संवाद
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात सामने से आ रहे डंपर की मैजिक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चालक जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी प्रदीप तिवारी (31) की मौत हो गई। वहीं मैजिक में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विजय तिवारी ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप तिवारी शनिवार को मैजिक लेकर किसी कार्य से बदलापुर से लखनऊ जा रहा था। वाहन में खुटहन के गोपालापुर सियरावासी गांव निवासी पवन कुमार (33) और घनश्यामपुर गांव के रियाज (22) भी सवार थे। रात करीब 10 बजे मैजिक जैसे ही कमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से चला गया।
विज्ञापन



राहगीरों ने प्रदीप सहित घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पवन और रियाज की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बेटे का शव देख बिलख पड़े पिता
प्रदीप की मौत की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे विजय तिवारी बेटे का शव देखते ही बिलख पड़े। रोते हुए उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर से निकलते समय बेटे ने फोन किया था, तब सब कुछ ठीक था। कुछ देर बाद हादसे की खबर मिली। अब घर लौटकर क्या बताऊंगा कि जिस बेटे का इंतजार था, वह कभी नहीं लौटेगा। उन्होंने बताया कि घर पर प्रदीप की मां मालती तिवारी और बहनें सुमित्रा व राधा तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना पर बड़ा बेटा जो मुंबई में नौकरी करता है, घर के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed