फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drug inspector may soon be punished

Amethi News: ड्रग इंस्पेक्टर पर जल्द गिर सकती है गाज

Sat, 19 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drug inspector may soon be punished
अमेठी सिटी। मुंशीगंज में नशे में धुत होकर इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी से अभद्रता करने वाले ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र की हरकतों की जांच अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जांच समिति ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। ड्रग इंस्पेक्टर का भी बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



समिति ने मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इससे उनके द्वारा कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन की बात सामने आई है। हालांकि जांच टीम ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार शनिवार को रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। मामले में शासन स्तर से भी कड़ा रुख अपनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शासन ने संज्ञान ले लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर की हरकतों से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। बुधवार शाम मुंशीगंज में ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र ने बीच सड़क पुलिस टीम से न सिर्फ बहस की, बल्कि थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी का गिरेबान पकड़कर हाथ मरोड़ दिया था। एडीएम अर्पित ने बताया कि शनिवार को डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed