फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drizzle with strong wind, farmers became restless

Amethi News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, बेचैन हो उठे किसान

Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind, farmers became restless
 राजाफत्तेपुर क्षेत्र में आई तेज आंधी से उड़ कर गिरा टीन शेड। संवाद।
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच रविवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इससे खेतों में पड़े भूसे को कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि, बूंदाबांदी का मड़ाई व कटाई पर कोई असर नहीं पहुंचा। बदले मौसम के कारण किसानों के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, बादलों की आवाजाही से तपिश कुछ कम हुई। इससे गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन



गर्मी के बीच रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और हवा चलने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी व हवा चलती देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। इस समय जिले में करीब पांच फीसदी गेंहू की मड़ाई का कार्य शेष रह गया है। वहीं, मड़ाई के बाद ज्यादातर किसानों का भूसा खेत में पड़ा है। यही नहीं कंबाइन से कटे गेंहू की फसल के अवशेष से भूसा बनाना रह गया है। मौसम को देख रविवार को दिनभर किसान बकाया काम निपटाने में लगे रहे।
विज्ञापन



अमेठी, गौरीगंज, भेटुआ में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, संग्रामपुर आदि क्षेत्रों में तेज हवा के कारण खेतों में पड़े भूसे को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में भी हवा तेज रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनभर चिंतित रहे वैवाहिक आयोजन कर रहे लोग
जिले में रविवार को कई वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ अन्य आयोजन थे। सुबह मौसम का मिजाज बदला तो आयोजकों के होश उड़ गए। हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो लोग परेशान हो उठे। कार्यक्रम स्थल पर टेंट व अन्य तैयारियां कुछ देर के लिए रुक गईं। लोग बाहर पड़ा सामान समेटने में जुट गए। हालांकि दिन भर मौसम में बादलों की आवाजाही से चिंता बनी रही।





पांच फीसदी से कम बचा है कार्य
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गेंहू की फसल की कटाई का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। सिर्फ पांच फीसदी से भी कम किसान ऐसे हैं जो मजदूर व अन्य कारणों से गेंहू की फसल निपटाने व भूसा बनवाने के लिए बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed