फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driver found hanging at friend's house; murder alleged.

Amethi News: दोस्त के घर में फंदे से लटका मिला चालक, हत्या का आरोप

Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Driver found hanging at friend's house; murder alleged.
शाहगढ़। रायबरेली के सलोन के केशवापुर गांव निवासी मैजिक चालक मोहित (20) का शव शनिवार सुबह जायस के मोलवी खुर्द गांव स्थित उसके दोस्त के घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित के पिता रामचंदर ने बताया कि उनका बेटा मैजिक चलाता था और मोलवी खुर्द गांव में अपने दोस्त के घर रह रहा था। शनिवार सुबह दोस्त ने फोन कर मोहित के फंदे से लटकने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो मोहित की मौत हो चुकी थी। पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन मौखिक रूप से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं जांच की मांग को लेकर परिजनों ने मार्ग जाम कर दिया। माैके पर पहुंचे भाजपा विधायक अशोक कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले काे शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलख पड़े पिता और भाई : गौरीगंज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मोहित के पिता रामचंदर और भाई राहुल व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed