फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dr. Ram Shankar Pandey will receive the State Teacher Award

Amethi News: डॉ. राम शंकर पांडेय को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Wed, 31 Jan 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Shankar Pandey will receive the State Teacher Award
डा राम शंकर पांडेय
अमेठी सिटी। अमेठी के माध्यमिक शिक्षा विभाग के खाते में एक बड़ी उपलब्धि आई है। मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. राम शंकर पांडेय को मंगलवार की देरशाम राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग के वह पहले शिक्षक है, जिन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या के देवकाली निवासी डॉ. राम शंकर पांडेय ने हाईस्कूल की पढ़ाई जय किसान इंका व इंटर की शिक्षा राम बली नेशनल इंका अयोध्या से पूरी की। स्नातक व परास्नातक साकेत महाविद्यालय अयोध्या से करने के साथ ही बीएड एमएलके महाविद्यालय बलरामपुर से किया। अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी किया।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जीव विज्ञान के प्रवक्ता के तौर पर उन्हें एएच इंका मुसाफिरखाना में तैनात किया गया। डीआइओएस रीता सिंह ने बताया कि जिले से प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर शासन ने डॉ. राम शंकर पांडेय को राज्य अध्यापक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
यह है खासियत
जीव विज्ञान प्रवक्ता के तौर पर डॉ. राम शंकर पांडेय अकेले शिक्षक है। जबकि 11 वीं व 12 वीं में जीव विज्ञान में छात्र संख्या 1019 है। गत वर्ष के परिणाम पर नजर डालें तो यहां के जीव विज्ञान कैटेगरी के दो बच्चे जिले की टाॅपटेन में शामिल थे, इसके अतिरिक्त 12 बच्चों ने सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए थे।



कोरोना कॉल में बनाया था यू ट्यूब चैनल
- कोरोना कॉल में जब स्कूल व कॉलेजों में कक्षाएं बंद थी। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए कोरोना कॉल में उन्होंने यू ट्यूब बनाया था। इसके माध्यम से बच्चों को जीव विज्ञान विषय के बारे में जानकारी दी जाती थी। यह यू ट्यूब चैनल अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed