फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dr. Lohia's thoughts are still relevant today

Amethi News: डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक

Tue, 24 Mar 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia's thoughts are still relevant today
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) शशिकांत साहू ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि डाॅ. लोहिया ने गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। जिला महासचिव अरशद अहमद ने कार्यकर्ताओं से डॉ. लोहिया के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के जीवन को संघर्ष, सादगी और समाज सेवा का प्रतीक बताया। लोगों ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन



कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) शशिकांत साहू ने सपा की सदस्यता ग्रहण की तो पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। शशिकांत साहू ने बताया कि वे लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर प्रवक्ता राजेश मिश्र, चंद्रशेखर यादव, घनश्याम सिंह, गुंजन सिंह, राकेश, सूबेदार यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, शेर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed