फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Download voter helpline app in mobile

मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करें

Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Download voter helpline app in mobile
गौरीगंज (अमेठी)। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बुधवार को डीएम ने जिम्मेदार अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें संपूर्ण पुनरीक्षण कार्यक्रम पर कड़ी निगाह रखते हुए विशेष तिथियों पर अफसरों को बूथ का दौरा करने को कहा गया। डीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों समेत जन सामान्य को वोटर हेल्पलाइन एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहली नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम अरुण कुमार ने सभी एसडीएम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियां 7, 13, 21 एवं 27 नवंबर हैं। इन तिथियों में सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य संपन्न कराएं। डीएम ने सभी एसडीएम को बीएलओ के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुनरीक्षण अभियान के दौरान सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6-ए, 7, 8 एवं 8-ए आदि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि अभियान के दौरान भरे गए फार्मों की प्रतिदिन शाम को समीक्षा करें एवं उनकी फील्डिंग सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बैठक में नव विकसित कालोनियों के अर्ह मतदाताओं के नामों का बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही अर्ह मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाए। आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाए। आलेख्य प्रकाशन के लिए तैयार की जा रही एकीकृत निर्वाचक नामावली के आधार पर ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो को बूथवार, विधानसभा क्षेत्रवार तथा जिलेवार सुधार करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित की गई आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर पदाभिहित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। डीएम ने निर्वाचन कार्य में लगे समस्त कर्मियों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों समेत जन सामान्य को वोटर हेल्पलाइन एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed