{"_id":"674247506499f1629c05e506","slug":"down-kashi-vishwanath-express-remained-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-130026-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रही निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रही निरस्त
Sun, 24 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन समय से करने के लिए विभाग ने अचानक ट्रेन को निरस्त कर दिया। इसके साथ अप जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दिल्ली से रवाना होकर गौरीगंज होकर वाराणसी तक संचालित होने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। ट्रेन निरस्त होने से शुक्रवार रात गौरीगंज से वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दानापुर-आनंद विहार के बीच संचालित जनसाधारण एक्सप्रेस 17 घंटे देरी से दूसरे दिन शनिवार को दोपहर बाद 3:38 बजे गौरीगंज आई। मालदाटाउन-दिल्ली, नीलांचल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल एक घंटे देरी से गौरीगंज आई।
योगनगरी एक्सप्रेस तीन घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर व अप जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से संचालित हुई। इसके अतिरिक्त वाराणसी-दिल्ली अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन कुछ विलंब से हुआ है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन समय से करने के लिए निरस्त किया गया था।