फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doraemon will shower colors from pichkari and tank

Amethi News: डोरेमान पिचकारी और टैंक से बरसेगा रंग

Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doraemon will shower colors from pichkari and tank
गौरीगंज बाजार में बिक रहे रंग व पिचकारी खरीदते लोग।-स्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। रंगों का पर्व होली को लेकर जिले में स्थित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार गुलजार हो गए हैं। विभिन्न रंगों और पिचकारियों से बाजार रंगीन हो गए हैं। हर्बल गुलाल, रंग के साथ प्रेशर पिचकारी, राजस्थानी पगड़ी और कार्टून मुखौटे की मांग अधिक है। महंगाई के बावजूद होली को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। रंगों के इस त्योहार में खरीदार और दुकानदार दोनों उत्साहित हैं।
विज्ञापन



जिले में रगों का पर्व होली 14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, कमरौली, जामों सहित अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में दुकानों पर अलग-अलग रंग व गुलाल, पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। चार दिन अभी पर्व को शेष हैं, लेकिन बच्चे अभी से होली के रंग में रंगने लगे हैं। इसके चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन



अमेठी स्थित आंबेडकर तिराहे पर गुलाल, रंग और पिचकारी के विक्रेता सुशील जायसवाल और हिमांशु जायसवाल ने बताया कि इस बार व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है। हर्बल रंग और गुलाल, प्रेशर पिचकारी, मुखौटे में छोटा भीम, डोरेमोन काॅर्टून की मांग अधिक है। इसके अलावा कई तरह के साधारण व हर्बल रंगों और अलग-अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे और अन्य आकर्षक सामान आए हैं। इस बार महंगाई के चलते सभी सामानों के दाम बढ़ गए हैं। बताया कि इस बार होली में हथोड़ा पिचकारी, कुल्हाड़ी वाली डिजाइन पिचकारी, डोरेमान वाली पिचकारी नए उत्पाद के रूप में बाजार में आई है, जिसे बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेशर पिचकारी 150 से 1200 रुपये व पिचकारी गन 50 रुपये से 800 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं, मोदी पिचकारी 200 से लेकर 400 रुपये तक, बिट्टू बाइक वाली पिचकारी 200 से 600 रुपये तक में बिक रही है। इसके अलावा फैंसी पाइप की बाजार में धूम मची है। गौरीगंज के त्रिभुवन यादव ने बताया कि इस बार होली में नई पिचकारी के साथ अन्य पिचकारिया कम से कम 10 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा डोरेमान टैंक, पिट्ठू टैंक सहित अन्य टैंक बच्चों के लिए उपलब्ध हैं।



इसके अलावा खुशबूदार अबीर-गुलाल, फाग पिचकारी और हर्बल गुलाल के डिजाइनर गिफ्ट पैक में हैं। विक्रेता राम कुमार अग्रहरि ने बताया कि मोदी ब्रांड व काॅर्टून मुखौटों के साथ बच्चों के लिए मुखौटे और बड़ों के लिए राजस्थानी पगड़ी आई है। होली के हुड़दंग में बच्चों के लिए शेर, चीता, जोकर, डॉगी, प्रिंस और काॅर्टून हैं। इसके अलावा राजस्थानी पगड़ी, मंलिंगा कैप और डिजाइनर बाल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed