फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   domestic and tubewell users will get discount on surcharge

घरेलू व नलकूप उपभोक्ता पाएंगे सरचार्ज पर छूट

Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
domestic and tubewell users will get discount on surcharge
गौरीगंज/अमेठी। कॉमर्शियल व व्यावसायिक विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के बाद पावर कारपोरेशन ने घरेलू व निजी नलकूपों उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत उपभोक्ताओं को जनवरी तक के बकाया बिल पर शत-प्रतिशत अधिभार छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन ने मार्च माह में राजस्व बढ़ाने तथा बकाया बिल वसूली के लिए घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं को राहत देने का आदेश दिया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक एम देवराज ने पावर कारपोरेशन को पत्र जारी कर एक मुश्त समाधान योजना के तहत घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं का लाभ देेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च तक उपभोक्ताओं को विभाग की वेबसाइट के साथ उपखंड कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर, जन सेवा केंद्र, सीएससी एवं विभागीय वेबसाइट पर स्वयं पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय बकाया बिल की मूल धनराशि का 30 प्रतिशत जमा करना होगा।

पंजीकरण के बाद विद्युत वितरण खंड सात दिन में उपभोक्ताओं को संशोधित विद्युत बिल मुहैया कराना होगा। पंजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक बकाया बिल में अधिभार/सरचार्ज की संपूर्ण राशि माफ होने के बाद बचा बिल मार्च माह में नियमित बिल के साथ जमा करना होगा। पंजीकरण के बाद बकाया बिल जमा नहीं करने पर पंजीकरण राशि जब्त करते हुए कनेक्शन विच्छेदन के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed