{"_id":"681e49872ab5e477c5071272","slug":"doctors-leave-cancelled-hospital-also-ready-amethi-news-c-96-1-ame1022-140072-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉक्टरों के अवकाश रद्द, अस्पताल भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉक्टरों के अवकाश रद्द, अस्पताल भी तैयार
Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पड़ोसी देश से तनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही सभी के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।
जिला अस्पताल में तैनात 28 डॉक्टर, 32 स्टाफ नर्स, सात फार्मासिस्ट और 13 सीएचसी व 30 पीएचसी में तैनात 63 डॉक्टर, 102 स्टाफ नर्स, 62 फार्मासिस्ट अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं सभी को मुख्यालय पर ही निवास करने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर युक्त बेड और 13 सीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए है।
ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाएं, एंबुलेंस पूरी तरह मुस्तैद किया गया है। बुधवार को सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पतालों में दवा, उपकरण और चिकित्सकीय सुविधाएं पूरी तरह तैयार हैं। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद ने कहा कि सभी डॉक्टर ओपीडी के बाद ऑन-काल ड्यूटी पर रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने को स्टाफ अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
एएसपी हरेद्र कुमार के मुताबिक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 4 बजे से जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी गश्त पर निकले। प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा कड़ी की गई है। रात्रि गश्त और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।