फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   doctor takes 8 thaousand bribe for pregnancy opreation

ऑपरेशन से प्रसव कराने का लिया आठ हजार रुपया

Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
doctor takes 8 thaousand bribe for pregnancy opreation
अमेठी। जिले के सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है। डॉक्टर व स्टाफ बेलगाम हो गए हैं। इलाज कराने पहुंचने वालों से पैसा ऐंठने के लिए बाहर से जांच व दवा लिखने के कई मामले सामने आने के बाद अब प्रसव पीड़िताओं से उनकी हालत गंभीर बताकर रुपये लेने का मामला सामने आया है। सीएचसी अमेठी के डॉ. एसके जायसवाल ने सोमवार को तीन प्रसूताओं के परिजनों से उनकी स्थिति खराब बताकर पहले आठ-आठ हजार रुपये जमा कराया, फिर उनका ऑपरेशन किया। परिवारीजनों ने अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर ली गई राशि वापस कराते हुए उक्त चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमेठी तहसील क्षेत्र के गांव दलशाहपुर निवासी धर्मेंद्र प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी साधना को सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अमेठी सीएचसी ले गए। अमेठी के बेनीपुर निवासी महताब भी प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी जफरून निशा को सोमवार करीब पौने दो बजे लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे। सोमवार रात करीब दस बजे संग्रामपुर के खौपुर बुजुर्ग निवासी संत प्रसाद पाठक पत्नी ज्ञानमती को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात करीब दस बजे उन्हें लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

वहां मौजूद डॉ. एसके जायसवाल ने सामान्य तरीके से प्रसव नहीं होने तथा स्थिति खराब होने की बात कहकर उपरोक्त तीनों प्रसव पीड़िताओं के परिवारीजनों से आठ-आठ हजार रुपये लेने के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराया। दूसरे दिन महिलाओं की तबीयत ठीक होने के बाद पति संत प्रसाद ने सीएचसी अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर तो जबरून निशा और साधना के परिजनों ने भी अधीक्षक से ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर एसके जायसवाल द्वारा ली गई रकम को वापस कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित के एक रिश्तेदार ने डॉक्टर से बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। वायरल ऑडियो में आरोपी डॉक्टर कह रहा है कि बिना पैसों के कहां काम होता् है। ऑडियो में डॉक्टर ओटी में कोई सामान नहीं होने पर ऑपरेशन में लगने वाले सामान की खरीद के लिए पैसा लेने की बात कहा रहा है। सामान नहीं होने पर रेफर करने की बात पर डॉक्टर कह रहा है कि सीएमओ से पूछ लो कितना सामान ऑपरेशन के लिए दिए हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने प्रकरण संज्ञान में होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी तीन प्रकरण में उक्त चिकित्सक द्वारा पैसा लेने की शिकायत मिल चुकी है। कहा कि बुधवार को मिली शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पूरे प्रकरण की एक रिपोर्ट सीएमओ को भेजते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed