फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctor in VIP duty, disabled testing camp postponed

Amethi News: डॉक्टर वीआईपी ड्यूटी में, दिव्यांग परीक्षण शिविर टला

Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Doctor in VIP duty, disabled testing camp postponed
अमेठी। वीआईपी ड्यूटी में डॉक्टरों के जाने के कारण सोमवार को दिव्यांग परीक्षण शिविर टालना पड़ा। ऐसे में दूरदराज से आए 40 दिव्यांगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यही नहीं, जिला अस्पताल में भी मरीजों को दिक्कत हुई। इसके कारण ओपीडी को दोपहर तीन बजे तक चलाना पड़ा।
त्रिसुंडी में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त जिला अस्पताल के फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित सीएचसी के अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके कारण प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को लगने वाला दिव्यांग परीक्षण शिविर नहीं लग सका।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय फरियाद लेकर आए मथुरा प्रसाद का कहना था कि उनका एक पैर कुछ माह पहले मशीन में फंसकर कट गया था। ऐसे में वह दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए चक्कर काट रहे हैं। आने पर बताया गया कि आज जांच नहीं हो पाएगी। एसीएमओ डॉ. पीयूष गोयल का कहना है कि चिकित्सकों की वीआईपी ड्यूटी लगाए जाने के कारण शिविर को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
दोपहर तीन बजे तक चलानी पड़ी ओपीडी
जगदीशपुर के राम कुमार की मां के हाथ में चोट लग गई थी। वह हड्डी रोग के चिकित्सक को दिखाने के लिए आए थे। पता चला कि चिकित्सक आज नहीं है। कर्मियों ने उन्हें कल आने की सलाह दी। यही नहीं, फिजीशियन को दिखाने के लिए भारी भीड़ रही। एक ही फिजीशियन पर पूरा दबाव आ गया। इसके कारण दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलानी पड़ी। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल का कहना है कि मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रबंध किए गए थे। अतिरिक्त समय तक ओपीडी चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed